नई दिल्ली: क्या आपका बजट 1 लाख रुपये तक का है? अगर हां, तो यहां आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन्स दिए गए हैं, जो शानदार डिजाइन से लेकर दमदार कैमरा तक, कई खासियतों के साथ आते हैं. इस साल, 2025 में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले फोन में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, दमदार कैमरे और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिला. आपको इनमें कोई न कोई फोन जरूर पसंद आएगा.
इस लिस्ट में आईफोन 17, आईकू 15, वनप्लस 15, गूगल पिक्सल 10, ओप्पो फाइंड X9, रियलमी GT 8 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी S25 S25, वीवो X300 शामिल हैं. यहां देखें सभी ऑप्शन्स की लिस्ट.
जिन यूजर्स को iOS और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट पसंद है, उनके लिए आईफोन 17 बेस्ट ऑप्शन है. यह 1 लाख रुपये की रेंज में आता है. यह एप्पल के ए18 चिपसेट से लैस है. इसमें कॉम्पैक्ट 6.3 इंच OLED डिस्प्ले, ड्यूल 48MP कैमरा और नया 18MP सेल्फी कैमरा मौजूद है.
यह फोन उन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस-फोकस्ड हार्डवेयर की तलाश में हैं. यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है. इसमें हाई रिफ्रेश रेट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही लंबे गेमिंग सेशन के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है.
जब बात कीमत और परफॉर्मेंस की आती है, तो यह फोन परफेक्ट कहा जा सकता है. यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है. इसमें 165Hz OLED डिस्प्ले है. साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7300mAh की बैटरी दी गई है.
यह फोन उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो क्लीन सॉफ्टवेयर और कैमरा प्रोसेसिंग को प्रायोरिटी देते हैं. यह गूगल के टेंसर जी5 चिपसेट पर काम करात है. इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही 50MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड + 48MP टेलीफोटो कैमरा सेटअप भी शामिल है.
यह फोन डिजाइन और हार्डवेयर का एक बैलेंस्ड मिश्रण है. इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, ट्रिपल 50MP कैमरा और 7025mAh की बैटरी दी गई है.
यह फोन रॉ परफॉर्मेंस पर फोकस करता है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही फोन में 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग शामिल है.
इस फोन में डिस्प्ले क्वालिटी और लॉन्ग-टर्म अपडेट पर फोकस करती है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा भी शामिल है. इस फोन में 50MP+10MP+12MP कैमरा सेटअप दिया गया है.
Vivo X300 कैमरा और डिस्प्ले मौजूद है. इसमें 6.31 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा. इसमें 200MP का मेन कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस है.