menu-icon
India Daily

OnePlus नहीं लाता 4 नंबर के स्मार्टफोन, आखिर क्या है इसके पीछे का राज; कारण कर देगा हैरान

वनप्लस का हमेशा से रिकॉर्ड रहा है कि वो 4 नंबर वाले फोन कभी भी लॉन्च नहीं करता है. इसके पीछे क्या कारण है और कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पेई का क्या कहना है, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
OnePlus नहीं लाता 4 नंबर के स्मार्टफोन, आखिर क्या है इसके पीछे का राज; कारण कर देगा हैरान
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: ये आप सभी जानते हैं कि OnePlus 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन OnePlus 13 का सक्सेसर वेरिएंट है. क्या आपने इन दोनों सीरीज में कुछ अलग या अजीब नोटिस किया? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं कि इसमें क्या अलग है. दरअसल, OnePlus 15 से पहले OnePlus 13 लॉन्च किया गया था, लेकिन OnePlus 14 को कभी लॉन्च किया ही नहीं गया और न ही इसे लॉन्च करना कंपनी के प्लान का हिस्सा था. 

बता दें कि कंपनी ने वनप्लस 14 को इसलिए स्किप किया क्योंकि चीनी संस्कृति में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है. यही वजह है कि कंपनी ने वनप्लस 13 से सीधे वनप्लस 15 पर छलांग लगाई है. इससे पहले भी कंपनी ने वनप्लस 3 को छोड़कर वनप्लस 5 को लॉन्च कर दिया था. 

आखिर चीन में क्यों अशुभ माना जाता है 4 नंबर:

सांस्कृतिक अंधविश्वास की बात करें तो चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है क्योंकि इसका उच्चारण मृत्यु शब्द के समान है. यह अंधविश्वास सिर्फ 4 तक ही सीमित नहीं है, यह 14 नंबर तक भी फैल गया है. यही कारण है कि कंपनियां 4 नंबर से जुड़े कोई भी प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करती हैं. हालांकि, यह कहना भी पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि OnePlus Nord 4 को भी लॉन्च किया गया था. वनप्लस नॉर्ड 4 की लॉन्चिंग का मुख्य कारण एक नई सीरीज की शुरुआत करना था, न कि पुरानी फ्लैगशिप सीरीज की तरह किसी नंबर को छोड़ना. 

कार्ल पेई का कुछ और है मानना:

कुछ साल पहले वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई अशुभ नंबर वाली अफवाह को लेकर अपना पक्ष साफ किया था. उन्होंने कहा था कि वो 4 नंबर चीन में अशुभ है, केवल इस वजह से वो 4 नंबर को स्किप नहीं करते हैं, बल्कि इसके पीछे कुछ और वजह है. वनप्लस 5 को इसलिए लॉन्च किया गया क्योंकि वनप्लस 2 उतना सफल नहीं रहा था. वनप्लस कंपनी ने ईवन नंबर्स को अशुभ मानता है.

हां, सच तो यही है और कार्ल पेई मजाक नहीं कर रहे थे. कार्ल पेई ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है, ये सिर्फ अफवाहें हैं और 4 नंबर कोई अशुभ नंबर नहीं है. हमने वनप्लस 4 की जगह वनप्लस 5 लॉन्च करने का प्लान इसलिए बनाया क्योंकि वनप्लस 2 असफल रहा था." ऐसे में जाहिर है कि कंपनी को ईवन नंबर पसंद नहीं हैं. इसलिए वनप्लस 5 को लाया गया, वनप्लस 4 को नहीं.