menu-icon
India Daily

हर दूसरा यूजर है WhatsApp Scam का शिकार! एक गलती जीवन कर देगी बर्बाद

WhatsApp Scam Safety Tips: अगर आप हैकिंग की घटनाओं से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो WhatsApp पर चल रहे स्कैम से आपको बचाने में मदद करेंगे. इस तरह के स्कैम आपकी निजी जानकारी तो चुराते ही हैं और साथ ही पैसे भी चुरा लेते हैं.

India Daily Live
हर दूसरा यूजर है WhatsApp Scam का शिकार! एक गलती जीवन कर देगी बर्बाद
Courtesy: Canva

WhatsApp Scam Safety Tips: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर स्कैम्स का सिलसिला बहुत तेजी से बढ़ रहा है. लोगों की बैंकिंग डिटेल्स ही नहीं बल्कि निजी जानकारी भी चुराई जा रही है. WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर के यूजर्स कर रहे हैं और यहां से मैसेजिंग, कॉलिंग, पैसे भेजना जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं. इसका जितना इस्तेमाल किया जा रहा है उतना ही ये खतरनाक भी बनता जा रहा है. 

स्कैमर्स काफी शातिर हो गए हैं और लोगों को झांसे में लेने के लिए फेक जॉब ऑफर और इन्वेस्टमेंट प्लान जैसे लालाच देने लगे हैं. स्कैमर्स ने इस तरह की रणनीति बनाई है कि आप इससे बाहर निकल ही नहीं पाएंगे. हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप खुद को इस परेशानी से बचा सकते हैं. 

WhatsApp स्कैम से बचने के लिए करें ये काम: 

  • मैसेजेज का जवाब देने से पहले आपको यह चेक करना लेना चाहिए कि मैसेज भेजा किसने है. बिना जानें पहचाने आपको किसी के मैसेज का रिप्लाई नहीं करना चाहिए.

  • मैसेज में आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें. इस तरह के लिंक अक्सर लालाच देते हैं. इनमें कहा जाता है कि आपको कई रिवॉर्ड मिला है और उन्हें तुरंत ही इस लिंक पर क्लिक कनरा है. इन्हें यूजर्स की जानकारी या पैसे चुराने के लिए डिजाइन किया जाता है. 

  • अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए WhatsApp के टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल करें. इसके साथ अकाउंट का एक्सेस करने के लिए पिन की जरूरत होती है. इससे स्कैमर्स के लिए आपके अकाउंट को हैक करना मुश्किल हो जाता है फिर भले ही उनके पास आपका फोन नंबर क्यों न हो. 

  • नौकरी के ऑफर को नजरअंदाज करें. इस तरह के ऑफर में आपने नौकरी दिलाने के बदले पैसे मांगे जाते हैं. जब आप पैसा दे देते हैं तो स्कैमर्स गायब हो जाते हैं. 

  • अलग-अलग तरह के घोटालों को पहचानने और दूसरों को शिकार बनने से रोकने के लिए जागरूक करें.