T20 World Cup 2026

10000 रुपये से कम में खरीदना है फोन, फटाफट देखें Redmi A4 5G पर मिल रही डील

अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और वो भी 10,000 रुपये से कम में, तो Redmi A4 5G आपके लिए बेस्ट रहेगा.

Amazon
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: 10,000 रुपये तक का बजट है और आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सही जगह आ पहुंचें हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Redmi A4 5G को बेहद ही किफायती रेंज में खरीदा जा सकेगा. फोन की कीमत पहले से ही 10,000 रुपये से कम है. इसके बाद और भी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और भी किफायती हो जाती है. चलिए जानते हैं Redmi A4 5G पर उपलब्ध सभी ऑफर्स के बारे में.

Redmi A4 5G की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. इसे 14% डिस्काउंट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 334 रुपये की ईएमआई देकर भी इसे ऑर्डर किया जा सकता है. अगर आपके पास पुराना फोन है और आप उसे एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो 9,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. अगर आपको पूरी वैल्यू मिल जाती है तो यह फोन मात्र 499 रुपये में भी आपका हो जाएगा. 

Redmi A4 5G के फीचर्स:

इस फोन के साथ IP52 रेटिंग दी गई है. इसके साथ ही 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें 6.88 इंच का एचडी प्लस की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1640 है. यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4 जीबी और 6 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है. 

यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित हाइपरओएस पर काम करता है. कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5, यूएसबी टाइप-सी, ड्यूल सिम, 5जी, 4जी एलटीई जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह स्पार्कलिंग पर्पल और स्टारी ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है.