6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco C81, जानें कीमत से फीचर्स तक सब डिटेल्स

Poco C81 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके साथ ही Poco C81x को भी भारत में उतार दिया गया है. इन दोनों फोन्स की कीमत से फीचर्स तक, यहां जानें सभी डिटेल्स.

Poco
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारत में Poco C81 को लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन Poco C81x के साथ पेश किया गया, जिसमें लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स दिए गए हैं. जहां Poco C81 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. वहीं, Poco C81x दो शेड्स में उपलब्ध कराए जाते हैं. इन दोनों फोन्स में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही स्टैंडर्ड मॉडल में 6300mAh की बैटरी दी गई है. 

Poco C81, Poco C81x की भारत में कीमत: Poco C81 की बात करें तो इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है. वहीं, Poco C81x की कीमत 9,999 रुपये है. यहि 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इनकी सेल 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. Poco C81 को एलीट ब्लैक, आइस ब्लू और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. वहीं, Poco C81x भी इन्हीं कलर्स में आएगा, बस इसमें सनसेट गोल्ड कलर नहीं मिलेगा. 

Poco C81, Poco C81x के स्पेसिफिकेशन्स:

Poco C81 और Poco C81x ड्यूल-सिम हैंडसेट हैं. जहां स्टैंडर्ड मॉडल एंड्रॉइड 16-बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है. वहीं, Poco C81x एंड्रॉइड 15 के साथ आता है. Poco C81 में 6.9 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है. इसमें 120 हर्ट्ज तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है. Poco C81x की बात करें तो इसमें 6.88 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है. इसका एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स तक की है. 

प्रोसेसर-कैमरा-बैटरी:

दोनों फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट के साथ आते हैं. इनमें 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी की बात करें तो Poco C81 में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है. दूसरा अनस्पेसिफाइड सेकेंडरी कैमरा है.  Poco C81x में 13 मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है. सीरीज को धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग दी गई है.

Poco C81 और Poco C81x में क्रमशः 6300mAh और 5200mAh की बैटरी मौजूद है. इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही फोन्स में 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. दोनों में ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं.