T20 World Cup 2026

PM Modi के यूट्यूब चैनल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ यह वीडियो बनी नंबर वन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 9 मिलियन यानी कि 90 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा है. देखें टॉप 10 मोस्ट वॉच्ड वीडियोज

Shilpa Srivastava

जहां एक तरफ गूगल ट्रेंड्स पर राम मंदिर के सर्च रिजल्ट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल ने भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को इनके YouTube चैनल पर लाइव दिखाया गया था. इसे 9 मिलियन यानी कि 90 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा. इतने व्यूज के साथ YouTube के किसी चैनल पर लाइव स्ट्रीम देखा जाना, अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. 

लाइव को मिले 1 करोड़ व्यूज:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल को अब तक इस लाइव पर करीब 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और यह बढ़ भी सकते हैं. सब्सक्राइबर्स की बात करें तो इनके सब्सक्राइबर्स 2 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे पहले नेता हैं जिनके YouTube पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. 

दूसरे नंबर की बात करें तो YouTube पर दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो इसरो द्वारा पोस्ट की गई चंद्रयान 3 मिशन सॉफ्ट लैंडिंग थी। इसे 80 लाख व्यूज मिले थे और इसे 23 अगस्त 2023 को पोस्ट किया गया था। चलिए आपको बताते हैं YouTube के टॉप 10 वीडियोज जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया है।

चैनल