IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

एक टैप में बंद हो जाएगा आपकी कार का इंजन, कमाल है Mappls का ये फीचर

Mappls Immobiliser Feature: Mappls ऐप के जरिए आप अपनी कार को आसानी से कहीं से भी बंद कर सकते हैं. इस ऐप का ये फीचर कैसे काम करता है, चलिए जानते हैं. 

Grok AI
Shilpa Srivastava

Mappls Immobiliser Feature: मैपमाईइंडिया ने गूगल मैप को टक्कर देने के लिए एक नेविगेशन ऐप्लिकेशन लॉन्च की थी, जिसका नाम Mappls है. इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को बेहतर सर्विस देने में मदद करते हैं. इस ऐप में इम्मोबिलाइजर नाम का एक स्पेशल सिक्योरिटी फीचर है, जो कार मालिक की मदद करता है. इस फीचर के साथ एक ही क्लिक में कार के इंजन को बंद किया जा सकता है. यह कार को चोरी होने से बचाने में मदद करता है. 

कैसे काम करता है रिमोट इम्मोबिलाइजेशन: Mappls Immobilizer फीचर GPS ट्रैकिंग डिवाइस का इस्तेमाल करता है जो ऐप के साथ कंपेटिबल है. मार्केट में MapMyIndia के कई GPS कार ट्रैकर्स उपलब्ध हैं जो कार चोरी को रोकने में मदद करते हैं और Mappls के साथ आसानी से काम करते हैं. 

घर बैठे इंजन बंद करें: 

पासवर्ड या ओटीपी का इस्तेमाल कर इंजन को बंद किया जा सकता है और वो भी घर बैठे ही. मैपल्स जीपीएस ट्रैकर मोबाइल ऐप के जरिए आपकी कार की जगह और इंजन की स्थिति के बारे में रियल टाइम जानकारी देती है. अगर कोई और कार स्टार्ट करने की कोशिश करता है तो आपको तुरंत अलर्ट मिलता है. 

कार सिक्योरिटी में सुधार:

आधुनिक कारों की बात करें तो इनमें एक सिक्योरिटी सिस्टम होता है, जिसे इम्मोबिलाइजर भी कहा जाता है. इसके लिए इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) को इंजन स्टार्ट करने की अनुमति दी जाती है, जिसके लिए एक सही ट्रांसपोंडर चिप कोड की जरूरत होती है, जो कार की चाबी से मिलती है. 

मैपल्स जीपीएस ट्रैकर इम्मोबिलाइजर फंक्शन को मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है. एक कंपेटिबल जीपीएस ट्रैकर इंस्टॉल करके, आप एक रिमोट कमांड भेज सकते हैं. यह इग्निशन सिस्टम को ओवरराइड करता है, फ्यूल सप्लाई और स्टार्टर को बंद कर देता है.

ऐसे में मैपल्स गूगल ऐप्स को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गूगल मैप्स से कहीं बेहतर साबित हो सकते हैं.