menu-icon
India Daily

LG AI AC Discount on Flipkart: LG AC पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, हर महीने 4833 रुपये देकर ले आएं घर

AC Discount on Flipkart: अगर आप गर्मी आने से पहले एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर एक कमाल का ऑफर दिया जा रहा है. LG के एयर कंडीशनर पर भारी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है. 

Shilpa Srivastava
LG AI AC Discount on Flipkart: LG AC पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, हर महीने 4833 रुपये देकर ले आएं घर

AC Discount on Flipkart: गर्मियां आने ही वाली हैं और लोग पहले ही ही तैयारियों में लग गए हैं. इस सीजन का सबसे जरूरी अप्लायंस AC होता है. बिना एयर कंडीशनर के गर्मी काटना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने भी अपनी वेबसाइट्स पर AC के दाम घटा दिए हैं. Flipkart पर LG AI Convertible 6-in-1 एसी की कीमत में 42 फीसद की कटौती की गई है. यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है. इसके साथ 5 स्टार रेटिंग दी गई है. चलिए जानते हैं ऑफर्स और कीमत. 

LG AI Convertible 6-in-1 AC की कीमत और ऑफर्स: इसकी क्षमता 1.5 टन की है और यह 5 स्टार के साथ आती है जिसके चलते यह कम बिजली खपत करेगा. यह 6-इन-1 कन्वर्टिवल एसी है. इसमें 4 वे स्विंग दिया गया है. साथ ही एचडी फिल्टर भी दिया गया है. इसकी MRP 75,990 रुपये है. इसे 42 फीसद डिस्काउंट के साथ 43,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा भी कुछ ऑफर्स दिए जा रहे हैं. 

अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड है तो 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, सिटी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसे हर महीने 4,833 रुपये देकर No cost EMI के साथ खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास कोई पुराना एसी है जिसे आप एक्सचेंज कर सकते हैं तो आपको 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफ मिल जाएगा. 

LG AI Convertible 6-in-1 AC के फीचर्स:
इसकी क्षमता 1.5 टन है. यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है जिसके साथ 25 फीसद कम बिजली खर्च होती है. इसमें ऑटो रिस्टार्ट फीचर दिया गया है जिससे पावर कट के बाद आपको सेटिंग्स को मैनुअली रीसेट नहीं करना होगा. इसमें कॉपर कॉयल दी गई है जो लॉन्ग-लास्टिंग है और इसका मेन्टेनेंस भी आसान होता है. इसमें स्लीप मोड दिया गया है. यह सोते समय टैम्प्रेचर को ऑटो-एडजस्ट कर देता है.