Agra News: आगरा स्थित ताजमहल, जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, एक बार फिर भारतीय आतिथ्य का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है. रविवार दोपहर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर एक दिल छू लेने वाली घटना घटी, जब इटली से आए विदेशी पर्यटकों के एक समूह में शामिल कुछ महिलाएं भारतीय संस्कृति को महसूस करने के लिए साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची. लेकिन, जैसे ही वे ताजमहल के प्रवेश द्वार पर पहुंची, उनकी साड़ियां खुलने लगीं और वे असहज महसूस करने लगीं.
इस हालत को देखकर ताजमहल की सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षी लक्ष्मी ने विदेशी पर्यटकों की मदद की थी. पुलिस महिला ने साड़ी पहनाने में फिर से मदद की. इसके साथ उन्होंने साड़ी पहनने का भी तरीका भी बताया था. इस दौरान विदेशी पर्यटक ने कैमरे में अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किया.
आगरा: ताजमहल घूमने आईं इटली की दो महिलाएं जब भारतीय परिधान में थीं, तभी अचानक एक की साड़ी खुल गई।
इस स्थिति में वह असहज हो गईं, तभी मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने तुरंत मदद की।
सिपाही ने न सिर्फ़ साड़ी ठीक करवाई, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।
विदेशी पर्यटक सिपाही की… pic.twitter.com/vzQehPlH1N— ऋषभ त्यागी (वशिष्ठ) (@RISHABH79RAAZ) August 4, 2025Also Read
- आतंकवादी हमले, हिंसा, पत्थरबाजी... आज ही जम्मू-कश्मीर में हटा था आर्टिकल 370, जानें 6 साल में कितना हुआ विकास
- ENG vs IND 5th Test: गिल से लेकर सिराज तक! इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टूटे 6 महारिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
- ENG vs IND 5th Test: इंग्लिश खिलाड़ियों ने दिया DSP सिराज को नया नाम, आखिर किस स्टार पेसर को किस नाम से बुलाते हैं अंग्रेज?
लक्ष्मी की मदद से ये विदेशी पर्यटक न केवल आराम महसूस कर रहे थे, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी फैल गई. यह दृश्य वहां मौजूद अन्य पर्यटकों और लोगों के लिए भी प्रेरणादायक था, जिन्होंने इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. लक्ष्मी की इस पहल ने भारतीय संस्कृति की गर्मजोशी और आतिथ्य को दुनिया के सामने पेश किया.
इस घटना के बाद, विदेशी पर्यटकों ने महिला आरक्षी लक्ष्मी का धन्यवाद किया और ताजमहल की सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक शिवराज सिंह और उनकी पूरी टीम की सराहना की. यह अनुभव उन पर्यटकों के लिए एक यादगार और रोमांचक यात्रा का हिस्सा बन गया, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे.
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भारत में मेहमानों का स्वागत दिल से किया जाता है, और भारतीय संस्कृति की आत्मीयता हर किसी को छू जाती है.