menu-icon
India Daily

Kasganj Hadsa : प्रशासन की अनदेखी और लोगों की मनमानी, निगल गई 24 जिंदगानी

Kasganj Hadsa :  कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई. ये लोग गांव के ही एक बच्चे का मुंडन कराने और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. खुशियों के मातम बदलने का जिम्मेदार अगर प्रशासन की हीलाहवाली को कहा जाए तो गलत नहीं होगा. 

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Kasganj Hadsa : प्रशासन की अनदेखी और लोगों की मनमानी, निगल गई 24 जिंदगानी

Kasganj Hadsa : उत्तरप्रदेश के कासगंज के दरियावगंज थाना क्षेत्र में गढ़ई गांव के पास गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई. ये लोग एक बच्चे का मुंडन कराने जाने के साथ ही गंगा स्नान भी करने जा रहे थे. 

उत्तर प्रदेश में ऐसा पहला हादसा नहीं है जब ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कइयों की जिंदगी को निगला हो. इसके पहले भी लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सफर करने की वजह से काफी लोगों की जान जा चुकी है. 

सीएम योगी कर चुके हैं अपील

साल 2022 के अक्टूबर में सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लोगों से अपील की थी कि 'ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें. इससे सवारियां न ढोएं. जीवन अनमोल है, कृपया लापरवाही न बरतें.' 

यातायात विभाग ने बनाया नियम

सीएम योगी की इस अपील के बाद भी यातायात विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला या डंपर से सवारियां ढोने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का नियम बनाया था. इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया गया. कुछ दिनों के बीतते ही फिर ग्रामीणों ने मनमानी और प्रशासन ने अनदेखी की शुरुआत कर दी. 

घट गई घटना

लोगों की मनमानी और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा कासगंज हादसे के रूप में देखने को मिला, जिसमें 24 लोगों ने अपने जीवन से धो लिया.