menu-icon
India Daily

कार पर पेट्रोल पंप का पोल गिरने से सपा नेता की दर्दनाक मौत, प्रतापगढ़ से सामने आया हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

बताया जा रहा है कि ठेकेदार और सपा नेता लाल बहादुर यादव (48) अपनी क्रेटा कार से शहर जा रहे थे, जब वह पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे तभी पेट्रोल पंप पर लगा पोल अचानक से उनकी कार के ऊपर आ गिरा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
कार पर पेट्रोल पंप का पोल गिरने से सपा नेता की दर्दनाक मौत, प्रतापगढ़ से सामने आया हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
Courtesy: x

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पेट्रोल पंप की होर्डिंग वाला पोल सड़क पर जा रही एक कार के ऊपर जा गिरा जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की दर्दनाक मौत हो गयी. 

यह पोल भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर लगा हुआ था. हादसा इतना भयानक था कि पोल गिरने से लाल बहादुर यादव की पूरी गाड़ी चकनाचूर हो गई और उसमें सवार उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. यह हादसा ऐसा था कि इसमें लाल बहादुर यादव को बचाने की कोई भी गुंजाइश नहीं थी.

क्रेटा कार से शहर जा रहे थे यादव

बताया जा रहा है कि ठेकेदार और सपा नेता लाल बहादुर यादव (48) अपनी क्रेटा कार से शहर जा रहे थे, जब वह पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे तभी पेट्रोल पंप पर लगा पोल अचानक से उनकी कार के ऊपर आ गिरा. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लाल बहादुर यादव नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज कस्बे के रहने वाले थे और रविवार दोपहर करीब 11.45 मिनट पर बाबूगंज बाजार पहुंचे थे. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह घटना कोई नहीं हैं भारत में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं. पूरे देश में सड़कों और हाईवेज के किनारे विज्ञापन के भारी भरकम पोल लगे हुए हैं, इनमें से कई पोल बहुत पुराने हैं और हादसे की वजह बन सकते हैं.