T20 World Cup 2026

'मन से निकाल लें लव जिहाद का ख्याल, नहीं तो हो जाएगी ताउम्र जेल...' मिलेगी दोगुनी सजा

उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे नए एंटी लव जिहाद कानून में गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग को भी कानून के दायरे में लाने की तैयारी हो गई है. योगी सरकार ने लव जिहाद के मामलों पर लगाम कसने के लिए बेहद सख्त कदम उठाया है. प्रदेश में अब लव जिहाद के मामले रोकने के लिए सख्त कानून बनने जा रहा है, जिसमें लव जिहाद का अपराध सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान है.

Social Media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में लव जिहाद के खिलाफ नया कानून बनाने की तैयारी में हैं. साल 2020 में बने कानून में संशोधन के लिए बिल लाया गया है, जिस पर आज यानी मंगलवार को सदन में चर्चा हो सकती है. उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2024 को सोमवार को सदन में पेश किया गया था. अब इस पर चर्चा की तैयारी है. संशोधित बिल में प्रावधान है कि लव जिहाद का आरोप सही साबित होने पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक इस संशोधन विधेयक को 2 अगस्त को ध्वनिमत से पारित किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस कानून का दायरा इसलिए बढ़ाया है कि क्योंकि साल 2020 में बने नियम का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है. ऐसे में इसके तहत कई चीजों को शामिल किया गया है और इसमें सजा के दायरे को भी बढ़ाया गया है. वहीं सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराना अवैध माना जाएगा. वहीं झूठ बोलकर या फिर धोखा देकर धर्म परिवर्तन कराने को अपराध माना जाएगा. ऐसा होने पर आरोपियों के खिलाफ इसी कानून के तरह मुकदमा चलेगा.

इतने सालों की होगी जेल

अगर कोई अपने मन से धर्म बदलना चाहता है तो फिर मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी पहले ही देनी पड़ेगी. धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर 15 हजार रुपये का फाइन और 1 से 5 साल तक की उम्र कैद का प्रावधान होगा. यदि एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं और नाबालिगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो 3 से 20 साल तक की सजा हो सकती है. इस बिल में कहा गया है कि यदि कोई अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है तो उसे दो महीने पहले डीएम को इसकी जानकारी दे देनी होगी साथ ही जरूरी पेपर भी देने होंगे और यदि इस नियम का पालन नहीं होता है तो उस शख्स पर 6 महीने से लेकर 3 साल तक की सजा हो सकती है.

नए एंटी लव जिहाद कानून 

इस तरह के मामलों में किसी की जमानत अर्जी पर विचार करने के लिए सरकारी वकील से इनपुट लेना होगा, इसके अलावा सजा इस आधार पर तय होगी कि महिला का स्टेटस क्या है. ऐसे में पहचान बदलकर शादी करना, छिपाकर धर्म बदलना, धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग, डर दिखाकर धर्म बदलने और बल प्रयोग से शादी करना लव जिहाद के नए कानून में अपराध माना गया है.