West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

दहेज को लेकर पत्नी पर डालता रहा दबाव, मना किया तो बेटे को उल्टा लटकाकर गांव में घुमाया; Video वायरल

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने 8 महीने के बेटे को उल्टा लटकाकर गांव में घुमाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों में भारी आक्रोश है.

X
Princy Sharma

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे को उल्टा लटकाकर पूरे गांव में घुमा दिया.वजह? पत्नी से दहेज में दो लाख रुपये और गाड़ी की मांग पूरी न होना.इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों में भारी गुस्सा है.

आरोपी का नाम संजू बताया गया है, जो अपनी पत्नी सुमन से अक्सर दहेज के लिए झगड़ा करता था.सुमन ने रोते हुए बताया, 'मेरी शादी 2023 में हुई थी.जब भी मैं उनके घर जाती थी, मेरे देवर और जेठ मुझे मारते थे.वो लोग बार-बार मुझसे कहते थे कि दो लाख रुपये और गाड़ी लेकर आओ.मेरे पास कुछ नहीं है.मैं गरीब हूं.बच्चा छोटा है.अब तो उन्होंने बच्चे को ही हथियार बना लिया.' 

बेटे को उल्टा लटकाकर पूरे गांव में घूमाया

सुमन ने बताया कि संजू ने उनके 8 महीने के बेटे को पकड़कर गांव में उल्टा लटकाते हुए चार बार चक्कर लगाए.महिला ने कहा, 'वो सबको कह रहा था, वीडियो बनाओ, वीडियो बनाओ.मेरे बच्चे की हालत अब खराब है, उसकी हिप बोन खिसक गई है.इलाज चल रहा है, लेकिन पुलिस मेरी सुन नहीं रही.'

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले पर जब मिलक थाना प्रभारी निशा खताना से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आरोपी संजू के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है और मामला काउंसलिंग सेंटर भेजा गया है.'  अब सवाल ये उठता है कि क्या इतनी गंभीर घटना पर सिर्फ काउंसलिंग काफी है? महिला न्याय की गुहार लगा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है.पीड़िता का कहना है, 'मैं चाहती हूं कि संजू और उसके पूरे परिवार को जेल में डाला जाए.'