menu-icon
India Daily

डेढ़ करोड़ की डिफेंडर, सरकारी गनर, पैरों पर गिरते लोग..., देखिए राजा भैया के बेटों का असली 'भौकाल'

कुंडा विधायक राजा भैया अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. उनकी ताकत दिखाते हुए वह शस्त्र पूजन, अवैध हथियारों और लग्जरी गाड़ियों में दिखते हैं. अब उनके दोनों बेटें शिवराज और बृजराज प्रताप सिंह चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर गनर के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
डेढ़ करोड़ की डिफेंडर, सरकारी गनर, पैरों पर गिरते लोग..., देखिए राजा भैया के बेटों का असली 'भौकाल'
Courtesy: X

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है. अब उनके दोनों बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों भाइयों को डेढ़ करोड़ की डिफेंनडर और गनर के साथ देखा गया. दोनों युवा नेता अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं.

राजा भैया का पावर

राजा भैया उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय (अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक) विधायक हैं. 1993 से लगातार विधायक बने रहने वाले राजा भैया अपने रसूख, समर्थकों के बीच राजा छवि, महंगी गाड़ियों के शौक और बेंती स्थित आलीशान कोठी के लिए प्रसिद्ध हैं. 1993 से अब तक लगातार कुंडा से वह सात बार विधायक बन चुके हैं. वह अक्सर शस्त्र पूजन, अवैध हथियारों के आरोपों (पत्नी भानवी सिंह द्वारा) और अपनी राजनीतिक शैली के कारण चर्चा में रहते हैं.

राजनीति में बढ़ती सक्रियता

राजा भैया के जुड़वां बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह अब खुलकर राजनीतिक मंचों पर नजर आने लगे हैं. दोनों 23 साल के हैं और दोनों भाइयों ने पिछले विधानसभा चुनावों में कुंडा क्षेत्र में अपने पिता के लिए प्रचार किया था. स्थानीय कार्यक्रमों, जनसभाओं और पार्टी बैठकों में उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है. समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों के साथ सुरक्षा गार्ड दिखने के बाद लोगों ने इसे राजनीतिक प्रभाव और बढ़ती सक्रियता से जोड़कर देखा.

पढ़ाई से राजनीति तक का सफर

दोनों भाइयों ने ग्वालियर के प्रतिष्ठित The Scindia School से पढ़ाई की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे राजनीति में रुचि बढ़ाई. परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि दोनों युवाओं को बचपन से ही राजनीतिक माहौल मिला. कुंडा क्षेत्र में कई युवा समर्थक उन्हें भविष्य के नेता के रूप में देखने लगे हैं.