menu-icon
India Daily

वर्ल्ड कप जीताने वाले क्रिकेटर के घर में मिली लाश, क्रिकेट जगत में मचा कोहराम

वर्ल्ड कप जीतने वाले एक दिग्गज क्रिकेटर के घर में लाश मिली है. यह खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
वर्ल्ड कप जीताने वाले क्रिकेटर के घर में मिली लाश, क्रिकेट जगत में मचा कोहराम
Courtesy: X

क्रिकेट जगत को एक खबर ने चौंका कर रख दिया है. एक वर्ल्ड कप जीतने वाले स्टार क्रिकेटर के घर में लाश मिली. इसके बाद पूरे स्पोर्टस जगत में यह चर्चा का विषय बन गई. इस खिलाड़ी का बल्ले किसी जादुई छड़ी से कम नहीं माना जाता है. इस दिग्गज क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप फाइनल में शतक भी बनाया था. अब इस खबर के बाद पूरा क्रिकेट जगत सन्न रह गया है. 

यह हैं क्रिकेटर

यह क्रिकेट और कोई नहीं श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा हैं. इनका 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को जीताने में बड़ा योगदान रहा था. इनके घर एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक श्रीलंका एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रासेना बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घर में मिला शव

कपिला चंद्रासेना को अरविंद डी सिल्वा के घर में बेहोशी की हालत में पाया गया था. मौके पर उनकी मौत हो गई. इसके बाद वहां पुलिस को बुलाया गया. चंद्रासेना हाल के दिनों में मानसिक तनाव में थे. उनके खिलाफ बड़े आर्थिक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चल रही थी.

भ्रष्टाचार मामले से जुड़ा था नाम

कपिला चंद्रासेना पर अरबों डॉलर की डील में भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप लगे थे. हाल ही में कोलंबो की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था. बताया जा रहा है कि इसी मामले के बाद वह लगातार दबाव में थे. 7 मई को वह अरविंद डी सिल्वा के घर पहुंचे थे. कुछ समय बाद घर के अंदर उनकी संदिग्ध हालत में मौजूदगी की जानकारी मिली.

क्रिकेट जगत में फैली चिंता

अरविंद डी सिल्वा का नाम श्रीलंका क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है. उनके घर से इस तरह की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कई क्रिकेट प्रेमियों ने इस घटना पर दुख जताया है.

1996 वर्ल्ड कप के हीरो रहे डी सिल्वा

1996 Cricket World Cup में अरविंद डी सिल्वा ने श्रीलंका को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और फाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी आज भी क्रिकेट इतिहास की यादगार पारियों में गिनी जाती है. अपने करियर में उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 6361 रन और 308 वनडे मुकाबलों में 9284 रन बनाए.