शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया. यही नहीं राघव ने कहा कि उनके साथ 6 अन्य आप सांसद भी उनके साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं जिनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी शामिल हैं.
इन सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के लोगों को ठगा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पार्टियों से साथ भी यही मशीन का इस्तेमाल किया था. बीजेपी का पंजाब में कोई आधार नहीं है.
#WATCH | Chandigarh | On 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha announce merging with the BJP, Punjab CM Bhagwant Mann says, "...BJP has betrayed Punjab...The same washing machine was used at the party of Sharad Pawar, Shiv Sena (UBT), Congress...BJP has no base in Punjab..." pic.twitter.com/N8T2ut5YPv
— ANI (@ANI) April 24, 2026
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले 7 सांसद पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे गद्दार हैं...उन्हें बीजेपी में भी कुछ नहीं मिलेगा.
#WATCH | Chandigarh | On 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha announce merging with the BJP, Punjab CM Bhagwant Mann says, "...The seven MPs who are joining the BJP don't represent Punjab, they are traitors...They won't get anything in the BJP also..." pic.twitter.com/2FVufgqUyJ
— ANI (@ANI) April 24, 2026
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने खून-पसीने से सींचा वह अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह से भटक गई है जिनके लिए इसे बनाया गया था. चड्ढा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं.
Today, exercising the provisions of the Constitution of India, more than two-thirds of the AAP MPs in the Rajya Sabha have merged with the BJP.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 24, 2026
Seven MPs have signed the document, which was submitted to the Hon’ble Chairman of the Rajya Sabha.
I, along with two other MPs,…
चड्ढा ने 6 अन्य सांसदों के नाम गिनाते हुए कहा कि इन सभी ने इस्तीफे आदि की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में विलय करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं जिनमें से 2/3 से ज्यादा उनके साथ हैं.