menu-icon
India Daily

36 साल की नगीना बनी 22 साल की 'कुंआरी', 5 बच्चों की मां ने शख्स को इश्क में फंसाया, आखिरी में ऐसे हुआ भंड़ाफोड़

पीड़ित का नाम जावेद खान था. महज 22 साल की उम्र में वह टैक्सी चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाता था. दो साल पहले उसकी जिंदगी में नगीना खान नाम की एक महिला दाखिल हुई.

Gyanendra Sharma
36 साल की नगीना बनी 22 साल की 'कुंआरी', 5 बच्चों की मां ने शख्स को इश्क में फंसाया, आखिरी में ऐसे हुआ भंड़ाफोड़
Courtesy: Photo-Grab

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो यह साबित करती है कि प्यार कभी-कभी जीवन रक्षक नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो सकता है. उम्र का फासला, झूठ का बुना जाल और ब्लैकमेल की क्रूरता ने मिलकर एक 22 साल के नौजवान की जिंदगी छीन ली. गिरवाई थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.

पीड़ित का नाम जावेद खान था. महज 22 साल की उम्र में वह टैक्सी चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाता था. दो साल पहले उसकी जिंदगी में नगीना खान नाम की एक महिला दाखिल हुई. नगीना ने खुद को 22 साल की अविवाहित लड़की बताया और जावेद को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिजिकल रिलेशनशिप तक बन गए. जावेद को लगा कि उसने सच्चा प्यार पा लिया है.

दरअसल, नगीना जावेद के ही मकान में किराए पर रहने आई थी. उसके साथ उसकी सात साल की बेटी भी थी. किरायेदार से दोस्ती, दोस्ती से इश्क और इश्क से गहरे रिश्ते तक का सफर कुछ ही महीनों में पूरा हो गया. जावेद बेखबर था कि जिस महिला पर वह जान छिड़क रहा है, उसकी असलियत कुछ और ही है.

 सच सामने आया, तो शुरू हुआ ब्लैकमेल

एक दिन जावेद को नगीना की हकीकत पता चली. वह न तो 22 साल की थी, न कुंवारी. असल में वह 36 साल की शादीशुदा महिला थी, जिसके तीन बच्चे थे. पति से अलग रह रही थी और किराए के मकान में बेटी के साथ गुजारा कर रही थी. जब जावेद ने रिश्ता तोड़ने की कोशिश की, तो नगीना ने अपना असली रंग दिखाया.

उसने जावेद को धमकी दी कि अगर उसने रिश्ता खत्म किया या किसी को कुछ बताया, तो वह उसके खिलाफ झूठा बलात्कार का केस दर्ज करवा देगी. साथ ही उनके अंतरंग वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी. डर के मारे जावेद चुप रहा, लेकिन ब्लैकमेल का सिलसिला यहीं नहीं रुका. नगीना ने जावेद से लगातार पैसे ऐंठने शुरू कर दिए.

नगीना ने जावेद से लाखों रुपए ऐंठ

पुलिस जांच में सामने आया है कि नगीना ने जावेद से लाखों रुपए ऐंठ लिए. जब जावेद के पास देने को कुछ नहीं बचा, तो नगीना बौखला गई और ब्लैकमेल करने लगी.  यह कहानी अपने सबसे दर्दनाक मोड़ पर पहुंची. जावेद ने नगीना के घर के दरवाज़े पर ही ग्रिल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली.जब जावेद की मौत हुई, तो नगीना घबरा गई. उसने तत्काल फंदा काटकर, साफी (जिससे फंदा बनाया) को छिपाया और चाकू आंगन में फेंक दिया. 

फिर वह जावेद को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां उसने डॉक्टरों को 'फिल्मी' कहानी सुनाई कि "वह मेरे घर के गेट से टिका खड़ा था, आवाज़ नहीं दी तो हाथ लगाया और ज़मीन पर गिर पड़ा. लेकिन डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पता चला कि जावेद की मौत हो चुकी थी और उसके गले पर कसने के निशान थे.