menu-icon
India Daily

43 डिग्री तापमान में झुलस रहा MP, इन 10 जिलों में लू का अलर्ट; IMD ने दिए राहत के संकेत

भारत के कई राज्या भीषड़ गर्मी से झुलस रहे हैं, जिनमें से एक मध्य प्रदेश भी है. मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. एमपी के कई इलाकों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. हालांकि IMD ने अब गर्मी से राहत के संकेत दिए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
43 डिग्री तापमान में झुलस रहा MP, इन 10 जिलों में लू का अलर्ट; IMD ने दिए राहत के संकेत
Courtesy: Pinterest

भोपाल: गर्मी का प्रकोप पूरे भारत के साथ ही मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है, जहां आसमान से आग बरस रही है. राज्य में गर्मी से आम लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. कई इलाकों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, वहीं रातें भी काफी गर्म रही, कई शहरों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य प्रदेश में यह गर्मी का चरम समय है. हालांकि मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों गर्मी से राहत की बात कही है. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज आंधी तूफान और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट हो सकती है. 

IMD ने जताई आंधी और हल्की बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद, मौसम में बदलाव की संभावना है. बढ़ते तापमान और स्थानीय वायुमंडलीय दबाव के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बादल और छिटपुट बारिश हो सकती है. सिंगरौली, शहडोल, सीधी, अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है.

43 डिग्री पहुंचा पारा 

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम पारा 16.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है.

मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम राज्य में सबसे गर्म स्थान रहे. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी भीषण गर्मी देखी गई, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा.

जानें इन जिलों का तापमान

कई अन्य स्थानों पर भी उच्च तापमान दर्ज किया गया. उदाहरण के लिए सिधी में 42.6 डिग्री सेल्सियस, नौगोंग में 42.5 डिग्री और रतलाम में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा. कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. 

बुधवार को लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लोग लू से परेशान रहेंगे. मौसम विभाग ने एमपी के ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर समेत 10 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है. कुछ क्षेत्रों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि भी हो सकती है.