'बहुत प्यार करता था लेकिन वह शक करती थी...', बच्चों के सामने पति ने काटा पत्नी का गला; सिर लेकर गांव में घुमा
कोरबा में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और सिर लेकर गांव में घूमता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी तरह बिलासपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. घटना के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यह मामला कोरबा के जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है.
जानकारी के अनुसार आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा, उम्र 45 वर्ष, गांव में एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था. वह अपनी पत्नी छेक बाई, उम्र 42 वर्ष, और चार बच्चों के साथ वहीं रहता था. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चरित्र को लेकर विवाद चल रहा था. पत्नी अपने पति पर शक करती थी, जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे.
क्या थी हत्या की वजह?
घटना वाले दिन भी दोनों ने शराब पी रखी थी. इसी दौरान चरित्र शंका को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया. हमले के दौरान उसने पत्नी का गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया. घटना के समय उनके दो बच्चे घर पर ही मौजूद थे, जिससे घटना और भी भयावह बन गई.
पुलिस ने क्या लिया एक्शन?
हत्या के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा. बाद में उसने सिर को एक बोरी में रखा और बैठ गया. गांव वालों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है और कहा कि उसके शरीर पर लगा खून उसकी पत्नी का है.
पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के बाद सिर को लेकर थाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया. घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
और पढ़ें
- पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी झड़प, चरचा में तलवार और पत्थरों से जमकर मारपीट; 5 घायल
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में विस्फोट से मरने वालों की संख्या हुई 24, रविवार को एक और मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
- छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 20 अप्रैल से स्कूलों की छुट्टियां; CM ने बच्चों की सुरक्षा को बताया सबसे जरूरी