पार्सल डिलीवरी के नाम पर कुत्ता पहुंचाया, सोशल मीडिया पर वीडियो देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते को बाइक के आगे बिठाए नजर आ रहा है.

IG (kalua_theblacklab)
Shanu Sharma

सोशल मीडिया पर अक्सर नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें व्यक्ति ने खुद को एक Rapido ड्राइवर बताया.

ड्राइवर को पार्सल डिलीवरी के नाम पर एक प्यारा सा काला लैब्राडोर कुत्ता सौंपा गया, जिसे वह अपनी बाइक पर गोद में बिठाकर सुरक्षित पहुंचाने में सफल रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो में ड्राइवर अपनी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि उसके आगे कुत्ता आराम से गोद में बैठकर सड़क का नजारा देख रहा है. कुत्ता बिल्कुल शांत और सहज दिख रहा है, जैसे वह रोजाना की राइड का हिस्सा हो. ड्राइवर ट्रैफिक के बीच सावधानी से बाइक चला रहा है और बीच-बीच में मुस्कुराते हुए कुत्ते की ओर देख रहा है.

वीडियो में ड्राइवर मजाकिया अंदाज में कहता है कि जिंदगी में क्या-क्या देखना पड़ रहा है भाई! लोग पार्सल के नाम पर कुछ भी भेज देते हैं, यह कैसा पार्सल है? ऐसा कहते हुए वह अपने चार पैर वाले पैसेंजर की ओर इशारा करता है. कुत्ता बाइक की स्पीड के साथ हवा का आनंद ले रहा है, लेकिन ड्राइवर ने पूरी यात्रा के दौरान उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा. हालांकि उसके सोशल मीडिया को जब खंगाला गया तो उसपर और भी कई वीडियो थे, जिसमें वही कुत्ता नजर आ रहा था. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया प्यार

हजारों लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं. कमेंट्स में ड्राइवर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह ड्राइवर सच में किस्मत वाला है, रोजाना ऐसे प्यारे पार्सल मिलें तो क्या बात है! एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि अगर मेरे घर पर भी ऐसा पार्सल डिलीवर हो तो मैं सबसे पहले उसका स्वागत करूंगा, बाद में पता करूंगा कि असली मालिक कौन है.कई लोगों ने कुत्ते को प्यारी रूह और खूबसूरत पार्सल बताया. एक कमेंट में लिखा गया कि यह वीडियो देखकर हैप्पी हार्मोन्स रिलीज हो रहे हैं. ड्राइवर और कुत्ता दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो इसे अच्छे दिनों का संकेत बताया और कहा कि ऐसे पल जीवन में सकारात्मकता भर देते हैं.