'आई लव मोहम्मद तो होना चाहिए, इसमें गलत क्या है?', तेज प्रताप यादब का बेबाक बयान
हाल ही में कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोकतंत्र पर हमला वर्तमान में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है. तेज प्रताप ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
Tej Pratap Yadav: हाल ही में कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोकतंत्र पर हमला वर्तमान में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है. बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी और इसे विदेशी धरती पर भारत का अपमान बताया था. अब जनशक्ति जनता जल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से पूछा कि कोलंबिया में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है, आप इस पर क्या कहना चाहेंगे? इस पर तेज प्रताप ने कहा, 'हो सकता है कि राहुल गांधी जी भारत से ऊब गए होंगे, उन्हें विदेश ज्यादा पसंद आ गया होगा. वह ताजा हवा लेने के लिए विदेश गए हैं और उसके बाद वे भारत वापस लौटेंगे. बिहार की मिट्टी से उनका मन ऊब गया होगा तो वे चल दिए होंगे फ्रेश होने के लिए. हवा खाने के लिए. ताजगी आएगा जब वे लौटेंगे तो. उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगा.'
आई लव मोहम्मद पर क्या बोले तेज प्रताप
वहीं आई लव मोहम्मद विवाद पर पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि धर्म को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रोफेट मोहम्मद साहब को इस्लाम में बड़ा अहौदा मिला है तो आई लव भगवान, आई लव कृष्ण, आई लव दुर्गा ...ये सब तो होना चाहिए. आई लव मोहम्मद होना चाहिए...इसमें गलत क्या है? जो गलत मानसिकता के लोग हैं उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.