West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

रोहतास में युवक ने अपना 'प्राइवेट पार्ट' काटकर मंदिर में चढ़ाया, पत्नी से विवाद के बाद ये खौफनाक उठाया कदम

बिहार के रोहतास में पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपना प्राइवेट पार्ट काटकर मंदिर में चढ़ा दिया. चलिए जानते हैं कैसी है अभी युवक की स्थिति.

Pinterest
Km Jaya

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. यहां एक 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. युवक ने कथित तौर पर अपना प्राइवेट पार्ट काटकर गांव के शिव मंदिर में चढ़ा दिया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार मामला रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव का है. युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद के बाद युवक काफी तनाव में था और गुस्से में घर से निकल गया.

युवक ने गुस्से में क्या उठाया कदम?

आरोप है कि इसके बाद वह गांव के एक शिव मंदिर पहुंचा, जहां उसने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे मंदिर में चढ़ा दिया. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह भगवान से अपनी जान बचाने की प्रार्थना करने लगा.

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ने अपनी गर्दन काटने की भी कोशिश की थी. हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत परिवार वालों को सूचना दी. इसके बाद परिजन उसे आनन फानन में सासाराम सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

कैसी है युवक की स्थिति?

डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक इलाज किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार युवक के प्राइवेट पार्ट और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं.

सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपना अंग पूरी तरह काट दिया है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे मानसिक तनाव या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद युवक की जान बचाई जा सकती है, लेकिन भविष्य में उसे गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

फिलहाल इस मामले में किसी तरह की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.