T20 World Cup 2026

'मोदी सरकार बहुत कमजोर है, अगस्त तक गिर जाएगी...', लालू प्रसाद यादव ने कर दिया बड़ा दावा?

शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की स्थापना दिवस के मौके पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनाव के लिए तैयार रहें क्योंकि मोदी सरकार अगस्त तक गिर सकती है.

social media
India Daily Live

Bihar News: शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की स्थापना दिवस के मौके पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनाव के लिए तैयार रहें क्योंकि मोदी सरकार अगस्त तक गिर सकती है.

लालू यादव ने कहा, 'मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो  तैयार रहें क्योंकि चुनाव किसी भी वक्त हो सकते हैं. दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और वह अगस्त तक गिर सकती है.'

आरक्षण के खिलाफ है बीजेपी
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है. उन्होंने कहा, 'अगर किसी ने आरक्षण कोटा 75% बढ़ाया, तो वह महागठबंधन सरकार थी...बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है...बिहार में एनडीए-बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद उसने राज्य में आरक्षण में बढ़ोतरी रोक दी. यही कारण है कि हम कहते रहे हैं कि भाजपा न केवल बिहार के खिलाफ है, बल्कि आरक्षण के भी खिलाफ है..."

बीजेपी ने दिया जवाब
तेजस्वी के आरोपों पर बीजेपी-जेडीयू ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि पहले पुल के मंत्री तेजस्वी यादव ही थे. केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव डेढ़ साल तक ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं. तेजस्वी काम कर रहे थे कि मजा कर रहे थे, उन्हें बताना चाहिए.