IPL 2026

कोचिंग सेंटर में पढ़ते-पढ़ाते हो गया प्यार, भागकर शादी कर बने पति-पत्नी, वीडियो शेयर कर पुलिस से मांगी सुरक्षा

छात्रा कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी, वहीं लड़के की हाल ही में पुलिस में नौकरी लगी है और वह कोचिंग सेंटर में पढ़ाने का काम भी करता था.

x
Sagar Bhardwaj

Bihar News: 21वीं सदी चल रही है लेकिन देश में आज भी युवक अपनी मर्जी से शादी करने के लिए अपनी पसंद का साथी चुनने के लिए आजाद नहीं है. ताजा मामला बिहार का है जहां एक लड़की ने कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले अपने टीचर से शादी कर ली और अब दोनों ने अपने-अपने परिवारजनों से उन्हें शांति से रहने की अपील की है. वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि वह 18 साल से ऊपर की है और इसलिए अपने बारे में खुद से फैसला ले सकती है.

पूरा मामला बिहार के जमुई का है, 12वीं कक्षा की छात्रा सिंधु कुमारी कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी. सेंटर में पढ़ाने वाला अध्यापक प्रभाकर महतो, पढ़ाने के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी कार्यरत है. प्रभाकर ने 6 महीने पहले ही पुलिससेवा ज्वाइन की थी.कुमारी भी कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया.

जब दोनों परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी कराने की योजना को सिरे से खारिज कर दिया. लखीसराय में रहने वाले महतो के परिवार ने भी  इस रिश्ते का विरोध किया. जब दोनों को ऐहसास हो गया कि उनका परिवार उनके रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेगा तो दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली.

डरे हुए हैं दोनों
शादी के बाद दंपति डरा हुआ है कि उनके परिवार वाले उनके साथ क्या सलूक करेंगे. कुमारी ने कहा कि उन्हें चिंता है कि उनके परिवार वाले उनके पति के परिवार को प्रताड़ित कर सकते हैं. सोमवार को वायरल हुए वीडियो में कुमारी ने कहा कि वह 18 साल की है और अपने महतो ने उसकी मर्जी से उससे शादी की है.

मुझे किडनैप नहीं किया गया है

कुमारी ने कहा, 'उसने मुझे किडनैप नहीं किया, मैं हाथ जोड़कर पुलिस से विनती करती हूं कि मेरे पति और उसके परिवार को किसी भी तरह से ना सताया जाए.' वहीं महतो ने भी पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. उसने कहा कि वह कुमारी से बेपनाह मुहब्बत करता है और वे ताउम्र एक साथ रहेंगे.

वहीं जमूई के पुलिस अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि हम इस मामले को देख रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम दोनों के परिवार वालों से बातचीत करेंगे और देखेंगे कि क्या दंपति पर किसी प्रकार का दबाव है.