menu-icon
India Daily

पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो दिनकर गोलबंदर से शुरू हुआ. रोड शो में पीएम मोदी के काफिले के दोनों तरफ सड़क के किनारे लोगों का हुजूम दिखाई दिया.

Gyanendra Sharma
पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब
Courtesy: Social Media

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी प्रचार में अपनी ताकत झोंक रही है.  रैली और जनसभाओं के बीच अब जनता को रिझाने के लिए वादों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच पीएम मोदी ने पटना में आज रोड शो किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के आरा और नवादा में जनसभा को संबोधित किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो दिनकर गोलबंदर से शुरू हुआ. रोड शो में पीएम मोदी के काफिले के दोनों तरफ सड़क के किनारे लोगों का हुजूम दिखाई दिया. करीब 7 बजे यह रोड शो उद्योग भवन (गांधी मैदान) पहुंचे. रोड में भारी संख्या में लोग दिखे. 

पहला चरण 6 नवंबर को वोटिंग

बता दें कि बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा- पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का जो उत्साह था, वो अपने आप में ऐतिहासिक था. 

योगेंद्र चंदोलिया ने दावा किया कि बीजेपी बिहार की सभी 243 सीटों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कांग्रेस को एक क्षेत्रीय पार्टी में बदल दिया है और अब लोगों का भरोसा पूरी तरह प्रधानमंत्री मोदी पर है.

प्रधानमंत्री मोदी को जनता कितना प्यार करती-ललन सिंह

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि आज पूरे पटना ने देख लिया कि प्रधानमंत्री मोदी को जनता कितना प्यार करती है. सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और हर कोई बस उनकी एक झलक पाने को बेताब था. ललन सिंह ने कहा कि रोड शो के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए आरती उतारी. उन्होंने कहा कि यह नजारा अपने आप में बताता है कि नरेंद्र मोदी आज भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और जनता के दिलों में बसते हैं.

पीएम मोदी का पटना में रोड शो के जरिए 14 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश की. इस रोड शो के दौरान NDA का शक्ति प्रदर्शन भी दिखा. वहीं रोड शो के दौरान जगह-जगह लोग पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे.