नई दिल्ली: बिहार में एनडीए की वापसी लगभग तय हो गई है. रुझानों में एनडीए 190 पार करती नजर आ रही है. बाहुवलियों वाली सीटों पर दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है. जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अनंत सिंह 16,726 वोटों से आगे चल रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार वीणा देवी इस चुनाव में बुरी तरह पिछड़ रही हैं.
मोकामा में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रहा है, जहां बाहुबली अनंत सिंह अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करते दिख रहे हैं. जीत से पहले ही अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए भोज का रखा था. उनके आवास पर पिछले 2 दिनों से मिठाई बन रही है.
अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है. जिसमें लिखा हुआ है- जेल का ताला टूटेगा, मेरा शेर छूटेगा. वहीं दानापुर में RJD उम्मीदवार रीतलाल यादव शुरुआती बढ़त के बाद पीछ चल रहे हैं. वहीं तरारी से बीजेपी कैंडिडेट विशाल प्रशांत और रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं. ब्रह्मपुर से हुलास पांडे, वारसीलीगंज से अशोक महतो की पत्नी अनीता और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी जैसी कई चर्चित सीटों पर कड़ा मुकाबला जारी है.
इलेक्शन कमीशन के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार