नई दिल्ली: मौजूदा समय में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. लेकिन इसी के बीच BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए एक अहम अपडेट दिया है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायवासल के नाम की घोषणा कर दी है. विराट कोहली इस सीरीज से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं. अब उनकी गैर-मौजूदगी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 15 सदस्यीय टीम में उनके स्थान पर शामिल किया गया है.
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल BCCI ने उन्हें वनडे प्रारूप में विराट कोहली की जगह मौका दिया है. बता दें यशस्वी जायसवाल पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेलते दिखे थे, जिसमें उन्होंने 116 रनों नाबाद पारी खेली थी.
BCCI Hon. Secretary Mr. Devajit Saikia informs that Yashasvi Jaiswal will replace the injured Virat Kohli for the #INDvAFG ODI series.#TeamIndia pic.twitter.com/cLxfK7gByz
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026Also Read
हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का को जीत दिलाने वाले कोहली को चोट लग गई थी. जिस कारण वह इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि, पिछले महीने घोषित टीम में उन्हें चुना गया था. कोहली की अनुपस्थिति की पुष्टि करते हुए , अगरकर ने संकेत दिया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए फिट हो सकते हैं.
अगरकर ने कहा, 'विराट को IPL फाइनल में चोट लगे अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है. अभी तक हमें उनकी वापसी की समय-सीमा का पता नहीं है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं. यह कोई पक्की बात नहीं है.
यशस्वी जायवसाल ने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 4 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.00 की औसत से 171 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 116 रहा है.