नई दिल्ली: वो कहते हैं 'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती' ये कहावत भारतीय टीम के मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर बिलकुल फिट बैठती है. करीब ढाई साल तक टी20 टीम से बाहर रहने के बाद भी अय्यर ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे, जिसका फल उन्हें अब मिल रहा है. ढाई साल बाद सरपंच साहब की टी20 टीम में वापसी हो रही है न केवल वापसी हो रही है बल्कि उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है. जी हां बीसीसीआई ने उन्हें टी20 की का नया कप्तान बनाया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसे लेकर शनिवार को BCCI मुख्यालय में पुरुष चयन समिति की बैठक हुई. जिसमें सूर्यकुमार यादव से कप्तानी लेकर श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया है.
6 जून, शनिवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने दांए हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को साल 2023 के बाद टी20 में वापसी का मौका दिया है. सरपंच को न केवल वापसी का मौका दिया गया बल्कि उन्हें टीम की कमान भी सौंपी गई है. बोर्ड ने यह फैसला सूर्यकुमार यादव के खराब प्रदर्शन और अय्यर की शानदार प्रदर्शन को देखते हुए लिया है. ज्ञात हो अय्यर आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलफ 3 दिसंबर 2023 में खेलते दिखाई दिए थे.
Presenting #TeamIndia's newest T20I captain 🇮🇳
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game 👏@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA— BCCI (@BCCI) June 6, 2026Also Read
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीप), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह