नई दिल्ली: 'पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं' अगर हम ये वैभव सूर्यवंशी के लिए कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि वैभव ने महज 14 साल की उम्र में ही शतक लगाकर सबको अपनी काबिलियत का परिचय दे दिया है. IPL 2026 में धूम मचाने के कुछ ही हफ्तों बाद, 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी20 टीम में शामिल कर लिया गया है.
इसके साथ ही वह भारतीय पुरुष टीम में शामिल होने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने की राह पर अग्रसर हैं. अगर वह इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे. बता दें आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
इस IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से आग उगला है. सूर्यवंशी के उसी प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके सपनों को उड़ान देते हुए भारतीय सीनियर मेंस टी20 टीम में जगह दी है, जिसमें आयरलैंड में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और उसके बाद इंग्लैंड में पांच मैचों की श्रृंखला शामिल है.
A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ 🌟
Congratulations to Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record 👏 pic.twitter.com/htOt9kci4p
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
अगर 15 वर्षीय सूर्यवंशी को इन सीरीज में पदार्पण का मौका मिलता है, तो वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंग. दरअसल सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. जबकि वैभव फिलहाल 15 साल के हैं.
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव IPL 2026 के हीरो रहे. उन्होंने इस पूरे सीजन अपने बल्ले से बड़े से बड़े गेंदबाज की क्लास लगाई थी. उन्होंने मात्र 16 मैचों में 776 रन बनाकर महज अपने दूसरे आईपीएल सीजन में ही ऑरेंज कैप अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े थे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक ही T20 टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.