T20 World Cup 2026

5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें रिलीज करना समझ से परे, बड़े-बड़े धुरंधरों का नाम शामिल

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें रिलीज करना चौंकाने वाला है.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया. कई टीमों ने बड़े ट्रेड किए लेकिन कुछ स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करके सबको चौंका दिया. 15 नवंबर की डेडलाइन से पहले ये फैसले हुए, जो समझ से बाहर लगते हैं. 

इसमें ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें टीमों ने मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था. ऐसे में यहां देखिए पांच ऐसे धुरंधर खिलाड़ी, जिन्हें छोड़ना टीमों के लिए गलती साबित हो सकती है.

यहां पर देखें पांचों खिलाड़ियों की लिस्ट-

5. रवि बिश्नोई

लखनऊ टीम के शुरू से ही रवि बिश्नोई मुख्य स्पिनर रहे हैं. चार सीजन तक उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ में रिटेन भी हुए थे. हालांकि, 2024 में सिर्फ 11 मैचों में 9 विकेट लिए और इकोनॉमी 10.83 की रही. नए खिलाड़ी दिग्वेश राठी के उभरने से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया. 

4. रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के इस ओपनर को CSK ने दो सीजन दिए, लेकिन वे चमके नहीं. फिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पोटेंशियल सबने देखा है और CSK ऐसी प्रतिभा पर दांव लगाती है. 2024 में 10 पारियों में 222 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 160.86 का. 

2025 में 8 पारियों में सिर्फ 191 रन और स्ट्राइक रेट 128.18 रहा. फिर भी युवा खिलाड़ी को मौका देकर विकसित करने की CSK की नीति के हिसाब से रिलीज करना अजीब लगा.

3. मथीशा पथिराना

युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को धोनी और CSK ने लंबे समय का डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माना. 2025 में 13 करोड़ में रिटेन किया था. 2025 में 13 विकेट लिए लेकिन इकोनॉमी 10.13 की हो गई.

इससे पहले 2023 में 19 विकेट (इकोनॉमी 8) और 2024 में 13 विकेट (इकोनॉमी 7.68) लिए थे. सिर्फ 32 मैचों में 47 विकेट लेकर वे CSK के लिए कीमती थे. एक खराब सीजन पर उन्हें छोड़ना टीम की प्लानिंग पर सवाल उठाता है.

2. जोश इंग्लिस

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 2025 में पहला IPL सीजन खेला और PBKS को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 11 पारियों में 278 रन, स्ट्राइक रेट 162.57 का. 

प्लेऑफ में MI और RCB के खिलाफ उपयोगी पारियां खेलीं. MI के खिलाफ 73 रन (42 गेंद) की पारी ने टीम को टॉप-2 दिलाया. ऐसे मैच विनर को रिलीज करना PBKS के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

1. आंद्रे रसेल

KKR के लिए 12 साल तक सबसे अहम खिलाड़ी रहे आंद्रे रसेल पहली बार 2014 के बाद ऑक्शन में जाएंगे. दो IPL खिताब जिताए, 115 पारियों में 2658 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 175.09 का रहा. टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन स्कोरर भी हैं. 

119 पारियों में 124 विकेट भी लिए दूसरे सबसे ज्यादा. पिछले मेगा ऑक्शन में 12 करोड़ में रिटेन हुए थे. ऐसे ऑलराउंडर को छोड़ना सबसे बड़ा सरप्राइज है, जो KKR की ताकत कम कर सकता है.