'जब हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाया गया तो मैं...,' पांड्या को कप्तानी दिए जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav: सूर्या ने कहा कि हार्दिक के साथ वास्तव में मेरा रिश्ता बहुत ही अच्छा रहा है. हम दोनों लंबे समय से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं. हम मैदान के अंदर और बाहर भी अच्छे दोस्त हैं.
Suryakumar Yadav: आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस सबसे अधिक चर्चा का विषय रही थी. हालांकि, ये टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी लेकिन इस सीजन फ्रेंचाइजी को लेकर सबसे अधिक चर्चा हुई थी. मुंबई ने टीम को 5 बार चैंपियंन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया था.
इसके बाद पूरे सीजन के दौरान पांड्या को काफी ट्रोल किया गया था और ये भी एक कारण था कि टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. ऐसा होने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के भी फ्रेंचाइजी से नाराज होने की खबरें सामने आई थी. हालांकि, अब पहली बार सूर्या ने हार्दिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है.
सूर्यकुमार यादव ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
दरअसल, इस समय भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए कोलकाता में मौजूद है. पहला मैच 22 जनवरी को खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले ही भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पांड्या के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है.
कोलकाता में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए सूर्या ने कहा कि "हार्दिक के साथ वास्तव में मेरा रिश्ता बहुत ही अच्छा रहा है. हम दोनों लंबे समय से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं. हम मैदान के अंदर और बाहर भी अच्छे दोस्त हैं. जब हम मुंबई इंडियंस में जाते हैं, तो वहां पर बदलाव होता है और पांड्या को कप्तानी सौंपी जाती है और इसके बाद मुझे बहुत ही आराम मिला था."
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी है 5 मैचों की टी-20 सीरीज
इंग्लैंड की टीम इस समय भारत के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस श्रृंखला की शुरूआत 22 जनवरी यानी आज से होने वाली है और इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में अक-दूसरे का आमना सामना करेगी.
और पढ़ें
- India vs England, 1st T20I: पहले मैच में रिंकू सिंह होंगे बाहर! जानें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं सूर्या-गंभीर
- IND vs ENG: टी-20 में कौन किस पर है भारी? ईडन गार्डन में अब तक इंग्लैंड के खिलाफ नहीं जीता है भारत
- India vs England, 1st T20I: पहले टी-20 मैच में बारिश का साया? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम