menu-icon
India Daily

India vs England, 1st T20I: पहले मैच में रिंकू सिंह होंगे बाहर! जानें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं सूर्या-गंभीर

India vs England, 1st T20I: रिंकू के लिए टीम में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है. दरअसल, भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में पांचवें नंबर पर रेड्डी और रिंकू में से किसी एक को ही खेलने का मौका मिलने वाला है.

mishra
India vs England, 1st T20I: पहले मैच में रिंकू सिंह होंगे बाहर! जानें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं सूर्या-गंभीर
Courtesy: @BCCI

India vs England, 1st T20I: भारतीय क्रिकेट टीम आज से शुरू हो रहे इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक और सीरीज को अपने नाम करने के लिए बेताब होगी. इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवेन का ऐलान कर दिया है और अब भारत के लिए अंतिम ग्यारह चुनना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है.

कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर के लिए भारत की प्लेइंग इलेवेन चुनना सबसे बड़ा सिरदर्द होने वाला है क्योंकि टीम में काफी प्रतिस्पार्धा है. इसी कड़ी में  भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी बाहर किया जा सकता है. हालांकि, इस खिलाड़ी ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीम अंतिम ग्यारह से बाहर किया जा सकता है.

सूर्या-गंभीर के लिए प्लेइंग 11 चुनना आसान नहीं

भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच में खेलने का दावा ठोकते हैं. इसी कड़ी में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है. इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को ही भारत की ग्यारह में खेलने का मौका मिल सकता है. ऐसे में कोच गंभीर अधिक ऑलराउंडर के साथ खेलने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी ऐसा ही होने वाला है.

रिंकू के लिए टीम में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है. दरअसल, भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करते हुए नजर आने वाले हैं. तो वहीं नंबर 3 पर तिलक वर्मा और चौथे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग करते हुए नजर आने वाले हैं. इसके अलावा छठे स्थान पर हार्दिक पांड्या और सातवें स्थान पर अक्षर पटेल खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में पांचवें नंबर पर रेड्डी और रिंकू में से किसी एक को ही खेलने का मौका मिलने वाला है.

पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवेन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती.