menu-icon
India Daily

SL vs AUS 1st Test: मिशेल स्टार्क का बर्थडे गिफ्ट, खास दिन पूरे किए 700 इंटरनेशल विकेट

स्टार्क ने गुरुवार को गॉल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन दिमुथ करुणारत्ने का विकेट लेकर अपना 700वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया. उन्होंने ये कारनामा अपने बर्थडे की दिन किया.

Gyanendra Sharma
SL vs AUS 1st Test: मिशेल स्टार्क का बर्थडे गिफ्ट, खास दिन पूरे किए 700 इंटरनेशल विकेट
Courtesy: Social Media

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इंटरनेशल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं. स्टार्क ने गुरुवार को गॉल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन दिमुथ करुणारत्ने का विकेट लेकर अपना 700वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया. उन्होंने ये कारनामा अपने बर्थडे की दिन किया. 

स्टार्क, जो गुरुवार को 35 वर्ष के हो गए, के अब तक टेस्ट क्रिकेट में 377 विकेट, वनडे में 244 और टी-20 में 79 विकेट हो गए हैं. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के दोहरे शतक और स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस के शतकों की मदद से 654 रन बनाए. जवाब में, श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 44 रन पर 3 विकेट खो दिए हैं, ओशादा फर्नांडो, करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज सभी एकल अंक के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं.

पहले दिन स्मिथ ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया और वह इतिहास के 15वें खिलाड़ी बन गए और चौथे ऑस्ट्रेलियाई - जिन्होंने 10,000 टेस्ट रन पूरे किए, और एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग की कुलीन कंपनी में शामिल हो गए . अपने नाम पर 9,999 रन बनाकर उन्होंने प्रभात जयसूर्या की गेंद पर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की.

ऑस्ट्रेलियाई बैटर उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में दोहरा शतक लगाया. उन्होंने पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को 352 बॉल पर 232 रन की पारी खेली. ख्वाजा के अलावा, स्टीव स्मिथ ने 141 और जोश इंग्लिश ने 102 रनों की शतकीय पारियां खेलीं.