नई दिल्ली: पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. यह टूर्नामेंट खत्म हो गया है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान टीम के मेंटर सरफराज अहमद ने मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ गलत बर्ताव किया. इस मामले पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी सख्त रुख अपनाया है.
पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने औपचारिक रूप से रखा जाएगा. उनके अनुसार, मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का व्यवहार 'उकसाने वाला' था, जो खेल की भावना के खिलाफ है.
यह फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम केवल 26.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पाकिस्तान ने 191 रन से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 13 साल बाद अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान का दूसरा खिताब है.
14-year-old Vaibhav Suryavanshi had a heated argument with Ali Raza 😨
Suryavanshi says - "You are just another shoe polisher to me. Come on and polish my shoes" 😯
- What's your take 🤔 #INDvsPAK pic.twitter.com/26LVRimTxR— Richard Kettleborough (@RichKettle07) December 21, 2025Also Read
इस जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंडर-19 टीम के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया. इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के व्यवहार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए और क्रिकेट को हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए.
सरफराज अहमद ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का रवैया सही नहीं था और यह क्रिकेट की मर्यादा के खिलाफ था. सरफराज के अनुसार, पाकिस्तान टीम ने इस सब के बावजूद जीत को शालीनता और खेल भावना के साथ मनाया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक सम्मानजनक खेल है और सभी खिलाड़ियों को उसी भावना के साथ मैदान पर उतरना चाहिए.