नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने जंग की शुरुआत जीत के साथ की है. मेजबान टीम ने पहले दिन अमेरिका को 29 रनों से हराया था. हालांकि उस दिन टीम का प्रदर्शन पूरी तरह से संतोषजनक नहीं था. इसी दौरान अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बीसीसीआई टीम के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए एक सख्त कदम उठाया है. रिपोर्ट्स है कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ परिवारों के ठहरने पर रोक लगा दी है.
विश्व कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने खिलाड़ियों को परिवार या अपने पार्टनर के साथ रहने पर रोक लगा दी है. बताया जा रहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि टीम के प्रदर्शन पर कोई असर न पड़े. बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन ने इस नियम के लिए शीर्ष अधिकारियों से संपर्क किया था.
यह पहली बार नहीं है जब परिवार को खिलाड़ियों के साथ रहने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. गौरतलब है कि पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को मिली करारी शिकस्त के बाद बीसीसीआई ने कई दिशानिर्देश जारी किए थे. इन संशोधित नीतियों के तहत, खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों या परिवार के सदस्यों को अधिकतम 14 दिनों के लिए अपने साथ लाने की अनुमति है, बशर्ते विदेशी दौरा 45 दिनों से अधिक का हो.
बता दें विश्व कप का आगज हो चुका है, जिसमें भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम का पहला मैच मुंबई में यूएसए के साथ था. जिसमें कप्तान सूर्या और मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम को 29 रनों से जीत हांसिल हुई थी. अब भारत को अपना अगला मैच नामीबिया के साथ 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है.