पाकिस्तान टीम ने क्यों थामा हिंदुस्तान का तिरंगा झंडा? Viral वीडियो ने मचाई सनसनी
Pakistan Chess Team: हंगरी के बुडापेस्ट में चेस ओलंपियाड के हुए आयोजन के समापन समारोह की एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. ये तस्वीर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की है.
Pakistan Chess Team: चेस ओलंपियाड 2024 में कई देशों की टीम हिस्सा लेने हंगरी के बुडापेस्ट पहुंची थीं. इसमें भारत और पाकिस्तान की टीम भी शामिल थी. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पाकिस्तान चेस टीम के खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान का तिरंगा झंडा पकड़ा. पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भारत के तिंरगा पकड़ने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस मूमेंट की तस्वीर और वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.
हंग्री में चेस ओलंपियाड समाप्त होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने भारत का तिरंगा झंडा लेकर एक साथ पोज दिया. तभी से ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इस वीडियो पर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
वायरल वीडियो की हो रही चर्चा
सोशल मीडिया पर इस दृश्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगो सदभावना की बात करते नजर आ रहे हैं. कोई कह रहा है कि पाकिस्तान की चेस टीम कितनी सझमदार हैं. उसे पता है कि विजेता का सम्मान कैसे करना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों से कर दि जिन्होंने फाइनल में भारत की बजाए चीन का समर्थन किया था.
दिमाग का खेल दोनों देश को पास ला रहा है
वायरल वीडियो ने इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि कैसे दिमागी खेल चेस देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों के निर्माण का रूपक हो सकता है. दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब खेल की भावना ने हाल के हफ्तों में राष्ट्रीय सीमाओं को पार किया है.
इससे पहले, हॉकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने चीन और भारत के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में चीन का समर्थन किया था. पाकिस्तान के खिलाड़ी ग्राउंड पर चीनी झंडा लेकर बैठे नजर आए थें. उस दौरान सोशल मीडिया भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तान खिलाड़ियों की खूब आलोचना की थी.