इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले 7 भारतीय दिग्गज
India Daily Live
26 Sep 2024
1. रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 620 छक्के लगाए हैं.
2. महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने पूरे करियर में 359 छक्के लगाए थे.
3. विराट कोहली
टीम इंडिया की रन मशीन कहलाने वाले विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 301 इंटरनेशनल सिक्स जमाए हैं.
4. सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने करीब 20 साल तक भारत के लिए खेला और पूरे करियर में 264 छक्के जमाए थे.
5. युवराज सिंह
सिक्सर सिंग के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने पूरे करियर में 251 छक्के जमाए हैं.
6. सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दादा नाम से मशहूर इस दिग्गज ने अपने पूरे करियर में 247 छक्के जमाए थे.
7. वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के स्टार ओपनर रहे. तीनों फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए खेला और करियर में कुल 243 छक्के जमाए हैं.