PAK vs ENG Test: पाकिस्तान टीम का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
PAK vs ENG Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 7 से 11 अक्टूबर तक मुल्तान में होने वाला है. इसके लिए पीसीबी ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है. देखिए किन-किन प्लेयर्स को जगह मिली.
PAK vs ENG Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अगले महीने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है. पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है. शान मसूद की कप्तानी में घोषित की गई टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. बांग्लादेश के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. शान मसूद की कप्तानी बरकरार है. बाबर आजम को भी जगह मिली है.
खुर्रम शहजाद बाहर, आमेर जमाल अंदर
आमेर जमाल पीठ की समस्या से उबरने के बाद टीम में सफल रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले खुर्रम शहजाद बाहर हैं, क्योंकि वो चोट से जूझ रहे हैं.
यह 2 स्पिनर दिखाएंगे जलवा
स्पिन डिपार्टमेंट में बाएं हाथ के स्टार स्पिनर नोमान अली की वापसी हुई है. उनके अलावा अबरार अहमद भी शामिल हैं. शाहीन शाह अफरीदी की भी टीम में वापसी हुई है. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमज़ा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी.