menu-icon
India Daily

Kanpur Test: ग्रीन पार्क में काली मिट्टी पर होगा दूसरा टेस्ट, जानिए Pitch Report

IND vs BAN 2nd Test Pitch Report: कानपुर टेस्ट की पिच कैसी होगी और यहां किसे फायदा मिलेगा? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं...

India Daily Live
Kanpur Test: ग्रीन पार्क में काली मिट्टी पर होगा दूसरा टेस्ट, जानिए Pitch Report
Courtesy: Twitter

IND vs BAN 2nd Test Pitch Report: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. पहला मैच चेपॉक में हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 280 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की. अब दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडिय में खेला जाना है. टीम इंडिया कानपुर पहुंच चुकी है.

कानपुर टेस्ट काली मिट्टी की पिच पर होगा. ग्रीन पार्क में फ्लेट पिच तैयार हुई है. जिसमें गेंदबाजों का ज्यादा उछाल मिलने की संभावना नहीं है. यहां स्पिनर्स का जादू दिख सकता है.

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्रीन पार्क में काली मिट्टी से पिच तैयार है, जिस पर यह मैच होना है. यहां चेपॉक की तरह गेदबाजों को उछाल नहीं मिलेगा. खेले जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो स्पिनर्स का दबदबा कायम होते जाएगा. भारत- बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. 

चेपॉक के विपरीत बनाई गई पिच!

चेपॉक में तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों को मदद मिली थी. उस मैच में भारत ने 280 रनों से जीत दर्ज की थी. चेपॉक में लाल मिट्टी वाली पिच का यूज हुआ था. जहां गेंदबाजों को खूब मदद थी, लेकिन कानपुर में ऐसा नहीं होने वाला.

प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हो सकता है

रोहित शर्मा कानपुर में जब मैदान पर उतरेंगे तो उनके मन में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने का प्लान होगा. टीम इंडिया 2-0 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ते हैं. हालांकि एक बदलाव दिख सकता है. रोहित शर्मा तीन स्पिनर को मौका दे सकते हैं.

कौन होगा बाहर?

चेन्नई में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने वाले आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का खेलना तय है. उनके अलावा तीसरे स्पिनर लोकल बॉय कुलदीप यादव हो सकते हैं. अगर कुलदीप की एंट्री होती है तो फिर प्लेइंग 11 में 2 तेज गेंदबाज ही दिखेंगे. ऐसे में मोहम्मद सिराज या फिर आकाशदीप की छुट्टी हो सकती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/ आकाशदीप