menu-icon
India Daily

MS Dhoni ने काटा स्पेशल केक, पत्नी साक्षी ने फिर जो किया उसने लूट ली महफिल, देखें VIDEO

MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43 साल के हो गए हैं. शनिवार रात उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा.  धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1983 को हुआ था, 2004 में डेब्यू करने के बाद  2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया. इस दिग्गज ने कप्तान रहते भारत को  3 ICC ट्रॉफी जिताई हैं. 

India Daily Live
MS Dhoni ने काटा स्पेशल केक, पत्नी साक्षी ने फिर जो किया उसने लूट ली महफिल, देखें VIDEO
Courtesy: Twitter

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के इस लेजेंड्स को दुनिया भर से बधाई मिल रही है. धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया. सोशल मीडिया पर जन्मदिन सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं, इसके बाद साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फैंस खू पसंद कर रहे हैं.

जन्मदिन मनाने रहे एमएस धोनी एक अलग ही लुक में नजर आए. उन्होंने हाई शेप वाली टी शर्ट पहन रखी थी. जो उन पर खूब जच भी रही है. केट कटिंग के दौरान शानदार म्यूजिक भी बैकग्राउंड में बज रहा है. पत्नी साक्षी ने धोनी का केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसके केप्शन में रेड हार्ट इमोजी और ताबीज वाला इमोजी लगाया है. इस वीडियो की कमेंट पर लोग धोनी को खूब बधाई दे रहे हैं.

डांस भी किया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है. उन्होंने बर्थडे फोटो शेयर करते हुए लिखा जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब.." दरअसल, शनिवार को सलमान खान अनंत अंबानी, रणवीर सिंह, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी एक साथ नजर आए थे. इन सभी ने फिल्म किक के अपने मशहूर गाने जुम्मे की रात है पर डांस किया था. 

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं. 350 वनडे में उन्होंने 10773 रन किए हैं. वहीं टी20 के 98 मैचों में 1617 रन बनाए हैं. आईपीएल में एमएस धोनी 264 मैचों में 5243 रन बना चुके हैं.