नई दिल्ली: इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लिश टीम एशेज सीरीज में महज 11 दिनों मे ही धराशाही हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को 3-0 से करारी शिकस्त देकर सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है. इस हार के बाद अब हर ओर इंग्लैंड टीम की आलोचना हो रही है. साथ टीम के कोच को भी हटाने की मांग हो रही है. इतना ही नहीं भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री को टीम का कोच बनाने की मांग की जा रही है.
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड से ब्रेंडन मैकुलम के स्थान पर रवि शास्त्री को कोच बनाने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्व भारतीय कोच की सफलताओं को देखते हुए और एशेज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम को वापस ट्रैक पर लाने के लिए वह एक आदर्श उम्मीदवार हैं.
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इंग्लिश क्रिकेट में बदलाव की मांग की है. पनेसर ने कहा, "आपको सोचना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका कौन जानता है? आप ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमज़ोरियों का फ़ायदा कैसे उठाएंगे?" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला मुख्य कोच बनना चाहिए."
Ravi Shastri should replace Brendon McCullum as England head coach: Monty Panesar
Your thoughts? #RaviShastri pic.twitter.com/UDGGFKk7wf
— All About Sports (@sportsreplay) December 25, 2025
इस शर्मनाक हार के बाद कोच मैकुलम के कार्यकाल और बहुचर्चित 'बैज़बॉल' रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम ऑस्ट्रेलिया की तेज़ और उछाल भरी पिचों पर बुरी तरह नाकाम साबित हुई है. बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में इंग्लैंड की असमर्थता ने इस बहस को फिर से हवा दे दी है कि क्या घरेलू मैदान से बाहर उनकी गिरती लोकप्रियता को रोकने के लिए नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है.
मौजूदा समय में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां पर इंग्लिश टीम 11 दिनों में ही धराशाही हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को पहले ही 3-0 से अपने नाम कर लिया है.