लिस्ट ए में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कितने भारतीय?
लिस्ट ए सबसे ज्यादा रन बनाने कितने भारतीय?
लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 2 भारतीय खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम शामिल है.
सचिन तेंदुलकर, इंडिया
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 551 मैचों में 21,999 रन बनाए हैं.
विराट कोहली, इंडिया
रनमशीन विराट कोहली लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के नवें और दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 343 मैचों में 16,034* रन बनाए हैं
ग्राहम गूच, इंग्लैंड
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम गूच लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में 613 मैचों में 22,221 रन के साथ शीर्ष पर हैं.
ग्रीम हिक, जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम हिक लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में विश्व स्तर पर 651 मैचों में 22,059 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
कुमार संगकारा, श्रीलंका
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा लिस्ट ए में 529 मैचों में 19,456 रनों के साथ इस सूची में चौथे पायदान पर हैं.
विवियन रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स इस सूची में पांचवे पायदान पर हैं. उन्होंने लिस्ट ए में 500 मैच में 16,995 रन बनाए हैं.
रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
दुनिया से सबसे सफल कप्तानों में से एक ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में छठवें नंबर पर विराजमान हैं. उन्होंने लिस्ट ए में 456 मैचों में 16,363 रन बनाए हैं.
गॉर्डन ग्रीनिज, वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें पायदान पर हैं उन्होंने 440 मैचों में 16,349 रन बनाए हैं.