menu-icon
India Daily

IPL 2026 से पहले दिल्ली छोड़ कोलकाता में शामिल होंगे केएल राहुल! बड़ी अपडेट आई सामने

KL Rahul: आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है. बता दें कि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 14 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि राहुल आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं और वे कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं.

mishra
IPL 2026 से पहले दिल्ली छोड़ कोलकाता में शामिल होंगे केएल राहुल! बड़ी अपडेट आई सामने
Courtesy: Social Media

KL Rahul: आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है. बता दें कि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 14 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि राहुल आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं और वे कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि आईपीएल 2025 में कोलकाता के लिए सबसे बड़ी समस्या कप्तानी रही थी. आईपीएल 2024 में कोलकाता ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. हालांकि, 2025 से पहले अय्यर को कोलकाता ने रिलीज कर दिया था और ऐसे में उन्होंने अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया था. हालांकि, टीम टॉप-4 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी.

केएल राहुल कोलकाता में हो सकते हैं शामिल

राहुल को आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली ने 14 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था. ऐसे में उनके कप्तान बनने की उम्मीद थी लेकिन अक्षर पटेल को टीम का कप्तान बनाया गया और राहुल एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई दिए. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि राहुल कोलकाता में शामिल हो सकते हैं.

अगर राहुल कोलकाता में शामिल होते हैं, तो वे कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, दिल्ली में उन्होंने कप्तानी करने से इनकार कर दिया और ऐसे में देखना होगा कि राहुल कोलकाता की कप्तानी के लिए तैयार होते हैं या नहीं. रिपोर्ट्स की मानें तो वे ट्रेड के जरिए कोलकाता में शामिल हो सकते हैं.

इंग्लैंड में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में केएल राहुल का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है. उन्होंने इस सीरीज में 500 से अधिक रन बनाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. राहुल ने टेस्ट सीरीज के 4 मैचों में 511 रन बनाए हैं और वे रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं.