T20 World Cup 2026

Kanpur Test में 35 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे Virat, चूर-चूर होगा सचिन का महारिकॉर्ड

India vs Bangladesh Test, Virat Kohli Record:  भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 27 सितंबर से शुरू होने जा रहे कानपुर टेस्ट में विराट कोहली बल्ले से कमाल कर सकते हैं.  

Twitter
India Daily Live

India vs Bangladesh Test, Virat Kohli Record: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला कानपुर टेस्ट विराट कोहली के लिए बेहद खास रहने वाला है. 27 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस मुकाबले की पहली पारी में अगर कोहली का बल्ला चला तो वो एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इसके लिए उन्हें 35 रनों की दरकार है.

सबसे पहले टूट सकता है सचिन का ये रिकॉर्ड

कानपुर टेस्ट में सबसे 35 रन बनाते ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाएंगे.



कैच लेने के मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं

कानपुर टेस्ट में विराट के पास फील्डिंग में कैच का एक धांसू रिकॉर्ड बनाने का मौका है. कोहली अपने करियर में अब तक 113 कैच ले चुके हैं. अगर कानपुर में वो 2 और कैच लेते हैं तो सचिन को पीछे छोड़ते हुए तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. इस लिस्ट ममें नंबर एक पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 210 कैच लिए, दूसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण हैं, जिन्होंने 135 कैच लपके हैं.