IND vs BAN Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले कानपुर का मंच सज चुका है. चेन्नई में 280 रनों से जीत दर्ज करने वाली रोहित सेना कानपुर पहुंच चुकी है. एक दिन बाद यानी 27 सितंबर से यह मुकाबला शुरू होगा. सबसे बड़ा सवाल ये है कि पिच से किसे मदद मिलेगी? इसे लेकर ग्रीन पार्क के क्यूरेटर ने बड़ा बयान दिया है. पिच क्यूरेटर का कहना है कि कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के लिए पिच आदर्श होगी. जो पहले दो सेशन में तेज गेंदबाजों और आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की मदद करेगी.
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 4 जबकि आर अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे.
पिच क्यूरेटर ने दिया ये बयान
क्यूरेटर शिव कुमार ने पीटीआई से कहा 'ग्रीन पार्क में भी चेन्नई में हुए मैच जैसा अहसास होगा. इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ होगा. पहले दो सत्रों में उछाल मिलेगा और पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा रहेगा. फिर आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी.'
Kanpur curator said, "Kanpur will have something for everyone. It will offer bounce in the first two sessions and it will be pretty good for batting for the first two days. Then, the spinners will come into play on the last three days". (PTI). pic.twitter.com/DpPuTJh4wq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 26, 2024Also Read
ग्रीन पार्क की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है, जो हमेशा की तरह उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई है. काली मिट्टी से बनी पिचें पारंपरिक रूप से स्पिनरों की हेल्प करती आई है, जबकि लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को फायदा देती है.
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि हम इस मिट्टी का जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से करवाते हैं.
कानपुर टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.