menu-icon
India Daily

RCB vs LSG: डिफेंडिंग चैंपियन RCB का जलवा या पंत का चलेगा जादू? जानिए बेंगलुरु में रनों की होगी बारिश या विकेटों की होगी बौछार

IPL 2026 के 23वें मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से आज शाम 07:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
RCB vs LSG: डिफेंडिंग चैंपियन RCB का जलवा या पंत का चलेगा जादू? जानिए बेंगलुरु में रनों की होगी बारिश या विकेटों की होगी बौछार
Courtesy: ANI

बेंगलुरु: IPL 2026 के 23वें मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से आज शाम 07:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. डिफंडिंग चैंपियन आरसीबी सीजन की शुरुआत से ही आक्रमक दिख रही है. टीम ने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं. जिनमें से तीन मैच में आरसीबी ने बाकी टीमों को रौंदते हुए बाजी मारी है. 6 पॉइंट्स के साथ आरसीबी अंक लिका में तीसरे पायदान पर है. 

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 4 पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स का यह सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर एलएसजी का स्वागत किस प्रकार करती है. साथ ही जानते हैं कि यहां की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों किसका साथ देती है. 

RCB vs LSG हेड टू हेड

अब अगर दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो उस आधार पर RCB का पलड़ा भारी दिख रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें RCB ने 4 मैचों में बाजी मारी है और शेष 2 मैच में LSG को सफलता मिली है. साथ ही आरसीबी इस सीजन एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही है. 

बेंगलुरु में चलेगा बैटिंग शो 

ये मुकाबला RCB के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. बेंगलुरु की यह पिच  बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. इसकी सपाट पिच और छोटी बाउंड्री इसे आईपीएल के सबसे अधिक रन बनाने वाले मैदानों में से एक बनाती हैं. इस मैच में फैंस को पावर हिटिंग देखने को मिलेगी. 

बेंगलुरु मौसम अपडेट

आज के मैच में बेंगलुरु का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम का मैच होने के कारण मौसम सुहावना रहेगा. मैच के दौरान तापमान 21°C से 25°C के बीच रहने का अनुमान है. इस कारण फैंस को पूरे 40 ओवर्स का मैच देखने को मिलेगा.

RCB vs LSG संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित XI: फिल साल्ट, विराट कोहली , देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा

LSG की संभावित XI: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी

इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव

Topics