IPL 2026 Playoffs Scenarios: टॉप 2 में RCB-GT की जगह पक्की! CSK भी है रेस का हिस्सा
केकेआर को 6 विकेट से हराने के बाद अब आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. 16 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका के शीर्ष पर काबिज है.
नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने टॉप 4 टीम से महज कुछ कदम ही दूर है. प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. टीम ने बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ क्वालीफाई करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. कल के मुकाबले में विराट कोहली ने शतक जड़ टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. कोहली ने मात्र 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए और आरसीबी ने 193 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.
इसके परिणामस्वरूप, आरसीबी ने 12 मैचों में 16 अंकों के साथ IPL 2026 अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया. इसके साथ ही अब आरसीबी प्लेऑफ में प्रवेश करने से महज एक कदम दूर है. अब सवाल यह है कि आरसीबी के अलावा कौन सी टीमें हैं जोकि प्लेऑफ में प्रवेश करने की प्रबल दावेदार हैं तो आईए जानते हैं IPL 2026 के लिए प्लेऑफ सिनेरियो-
IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के संभावित प्रतिशत
भले ही RCB अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन फिलहाल शीर्ष 4 में जगह बनाने की सबसे अच्छी संभावना गुजरात टाइटन्स की है. क्रिकेट के विशेषज्ञों के अनुसार शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 94.8 प्रतिशत है.
वहीं आरसीबी की बात की जाए तो टीम 92.6 प्रतिशत संभावनाओं के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (64.7) और पंजाब किंग्स (62.8) प्रतिशत संभावनाओं के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. हालांकि अभी भी कुछ और टीमें हैं जोकि प्लेऑफ में रेस में बनी हुई है.
CSK की उम्मीदें जिंदा
भले ही प्लेऑफ के लिए टॉप 4 टीमें नजर आ रही हैं लेकिन इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स भी इस रेस में बनी हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स 41.7 प्रतिशत संभावनाओं के साथ पांचवें स्थान पर है. अगर टीम अपने शेष 3 मैच में जीत दर्ज करती है तो टीम प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है. जबकि राजस्थान रॉयल्स की वर्तमान में 40.6 प्रतिशत संभावनाएं हैं.
और पढ़ें
- PBKS vs MI: मुंबई बिगाड़ेगी पंजाब का खेल? बारिश बन सकती है विलेन, मैच से पहले जानिए धर्मशाला की पिच और वेदर रिपोर्ट
- PBKS vs MI, Live Streaming: धर्मशाला में PBKS तोड़ेगी हार की लय या MI बिगाड़ेगी खेल? जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स
- IPL 2026: स्लो ओवर रेट पर Pat Cummins पर 12 लाख का जुर्माना, Gujarat Titans ने SRH को 82 रन से रौंदा