नई दिल्ली: IPL 2026 दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. अब टीमें प्लेऑफ में प्रवेश के लिए जी जान से मेहनत कर रही है. इसी कड़ी में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है. ये मुकाबला डीसी के घरेलू मैदान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है. अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स इस मैच को जीतने के इरादे से दिल्ली के मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अभी तक टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं जिनमें से टीम ने पांच मैच जीत दर्ज की है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली इस सीजन संघर्ष करती नजर आ रही है. अंकतालिका में छठे नंबर पर विराजमान दिल्ली कैपिटल्स फॉर्म वापसी का प्रयास कर रही है. ताकी टीम पॉइंट्स टेबल में स्थिती सुधार कर सके. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के विजयी रथ को रोक पाती है या नहीं. साथ ही फैंस इस रोमांचक मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
DC vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
DC vs PBKS IPL 2026 में 25 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
DC vs PBKS के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.
DC vs PBKS के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.
DC vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
DC vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद, प्रवीण दुबे