IPL 2026: सबको पछाड़ते हुए मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे धाकड़ बल्लेबाज बने सूर्या, नंबर 1 पर किस खिलाड़ी ने किया कब्जा?
बीती शाम आईपीएल की सबसे सफल टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. जिसमें मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक माइल स्टोन जोड़ा है.
नई दिल्ली: बीती शाम आईपीएल की सबसे सफल टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. जिसमें मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक माइल स्टोन जोड़ा है.
सूर्या ने सभी टी20 प्रतियोगिताओं में मुंबई इंडियंस के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. सीएसके के खिलाफ सूर्या की साधारण 21 रनों की पारी ही फ्रेंचाइजी के लिए उनके रनों की संख्या को 3,933 तक पहुंचाने के लिए काफी थी, जिससे उन्होंने काइरन पोलार्ड के 3,915 रनों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
पोलार्ड से आगे निकले सूर्या
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में महज 21 रनों की पारी खेली. लेकिन मैच में 4 रन बनाते ही सूर्या एमआई के दिग्गज काइरन पोलार्ड से रनों के मामले में आगे निकल गए हैं. बता दें मैच शुरू होने से पहले सूर्यकुमार को पोलार्ड से आगे निकलने के लिए सिर्फ चार रनों की जरूरत थी, और उन्होंने बिना समय बर्बाद किए अपने अंदाज में ये उपलब्धि हासिल की.
सूर्या ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर एमआई के लिए रनों के मामले में काइरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है. पोलार्ड ने एमआई के लिए 193 पारियों में 3,915 बनाए थे तो वहीं सूर्या ने महज 121 पारियों में 3,933 रन बना लिया.
MI के टॉप T20 रन-स्कोरर
इस सूची में सबसे ऊपर फ्रेंचाइजी के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा बने हुए हैं, जो काफी बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं.
- रोहित शर्मा – 6,286 रन
- सूर्यकुमार यादव- 3,933 रन
- किरोन पोलार्ड – 3,915 रन
- अंबाती रायडू – 2,635 रन
- सचिन तेंदुलकर – 2,599 रन
औसतन जा रहा सीजन
सूर्याकुमार यादव का ये सीजन अब तक मिला-जुला रहा है. इस सीजन सूर्या का बल्ला काफी हद तक खामोश ही रहा है. फैंस चहेते 360 डिग्री प्लेयर ने अब तक 9 मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज की है जिसमें उन्होंने महज 20.33 औसत से 183 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से महज एक अर्धशतक आया है और उनका इस बार उनका सर्वोत्तम स्कोर 51 रहा है.
और पढ़ें
- GT vs PBKS: अहमदाबाद की पिच पर आज होगी कांटे की टक्कर, जानें चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां
- इस दिन होगा IPL प्लेऑफ वेन्यू का ऐलान! बेंगलुरु-चंडीगढ़ की उम्मीदों पर फिरा पानी, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
- GT vs PBKS, Live Streaming: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रात गुरजात-पंजाब की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स