menu-icon
India Daily

IPL 2025 Mega Auction: आज इतने बजे से शुरू होगी नीलामी, पहले दिन इन दिग्गजों पर लगेगी बोली

IPL 2025 Mega Auction: जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने जा रहा है. आज कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. जानिए कितने बजे से कहां देख सकते हैं IPL 2025 का मेगा ऑक्शन?

भूपेंद्र कुमार राय
Edited By: Bhoopendra Rai
IPL 2025 Mega Auction: आज इतने बजे से शुरू होगी नीलामी, पहले दिन इन दिग्गजों पर लगेगी बोली
Courtesy: Twitter

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की तैयारी पूरी हो चुकी है. आज यानी 24 नवंबर  को मेगा ऑक्शन होना है, जो 25 नवंबर तक चलेगा. 2 दिन तक होने वाली इस नीलामी में इस बार 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग है. हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इस लीग में खेले. यह लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है. आइए मेगा ऑक्शन से जुड़ी तमाम डिटेल जान लेते हैं.

ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें 367 भारतीय, जबकि 210 विदेशी शामिल हैं. सभी 10 टीमें अपने स्क्वाड में 18 से 25 खिलाड़ी रख सकती हैं.  ऑक्शन के जरिए कुल 210 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है.



पहले दिन इन मार्की खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी. सबसे पहले 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. इनमें  ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज जैसे भारतीय दिग्गज शामिल हैं.

इन विदेशी प्लेयर्स पर भी लगेगी बोली

वहीं आज जिन विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी उनमें जोस बटलर, कैगिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर का नाम शामिल है.



आईपीएल 1015 का मेगा ऑक्शन का लाइव कहां देखें?

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे लाइव देखा जा सकता है. अगर मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना है तो जियो सिनेमा ऐप खोल लें.

रिटेंशन और RTM कार्ड का हाल

इस बार सभी 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के पास RTM कार्ड का मौका नहीं है, क्योंकि उन्होंने 6-6 खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं.  वहीं पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 4 RTM कार्ड हैं. उन्होंने केवल 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.